Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : मध्याह्न भोजन में बच्चों के थाली में परोसे गए सिर्फ भात

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद प्रखंड के गेनरो पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय छोटकी कुम्हारिया में मध्याह्न भोजन में बच्चों के थाली में सिर्फ भात परोसे गए. मामले की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 16 फरवरी को बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू, उपाध्यक्ष नीलकंठ मंडल और गेनरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र सोरेन विद्यालय में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. मध्याह्न भोजन मेन्यू की जांच करने पर गड़बड़ी पाई गई. मेन्यू के अनुरूप भोजन नहीं परोसे गए. चावल के साथ दाल और सब्जी भी परोसा जाना था, लेकिन परोसा गया सिर्फ भात. हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर बीस सूत्री अध्यक्ष ने कुछ भी बताने से परहेज किया. इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य राफेल मुर्मू से पूछा गया उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग में भाग लेने मुख्यालय आया हूं. मध्याह्न भोजन की जिम्मेवारी विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को सौंप दिया गया है. अध्यक्ष ही भोजन सामग्रियों की व्यवस्था करते हैं. अध्यक्ष ने दाल और सब्ज़ी की व्यवस्था नहीं की. मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र सोरेन ने बताया कि मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुरूप नहीं परोसे जा रहे हैं. पूर्व में भी मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी पाई गई थी. मुखिया ने विद्यालय के प्राचार्य और अध्यक्ष को मेन्यू के अनुरूप भोजन परोसने का निर्देश दिया था. इस मामले में शिक्षा विभाग के बीपीओ केडी सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन में गड़बडी की शिकायत मिली है. दोषियों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की जाएगी. मध्याह्न भोजन की जिम्मेवारी विद्यालय के प्राचार्य और अध्यक्ष की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=556134&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : गो तस्करी के संदेह पर ग्रामीणों ने महिला को पुलिस को सौंपा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही