Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : ईद को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Bengabad (Giridih) : ईद को लेकर गुरुवार को बेंगाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाने को लेकर ज़रूरी पहलुओं पर चर्चा की गई. प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने सभी को ईद की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही. सीओ कृष्ण कुमार मरांडी ने कहा कि ईद खुशियां मनाने का त्योहार है. थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि ईद की नमाज़ के समय ईदगाह में लोग एकत्रित होते हैं. इस दौरान सभी शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाए. किसी प्रकार की समस्या या अप्रिय घटना की सूचना होने पर फौरन प्रशासन को सूचित करें. त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निबटा जाएगा. मौके पर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, जिला परिषद सदस्य केदार हाजरा, मुखिया मो.शमीम, महेंद्र प्रसाद वर्मा, बारीक अंसारी, शिवपूजन राम, कैलाश साव, नेसाब खान, शाहनवाज़ अंसारी, इकबाल अंसारी, संतोष पाठक समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-dsp-sanjay-rana-appeals-to-celebrate-eid-with-brotherhood/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डीएसपी संजय राणा ने की भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही