Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार 13 अप्रैल को पंचायत समिति की स्थायी समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई. डीडीसी शशि भूषण मेहरा व डीपीआरओ शिव शंकर प्रसाद की देख रेख में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत स्थायी समिति का गठन किया गया. इस दौरान सामान्य प्रशासन समिति को छोड़ कर अन्य छह समितियों का गठन हुआ. जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सदस्यों की वोटिंग के माध्यम से छह समितियों के अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ. बीडीओ कयूम अंसारी ने कहा कि डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर स्थायी समिति गठन की प्रक्रिया पूरी कराई गई. बताया कि सामान्य प्रशासन समिति के अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख होते हैं. जबकि अन्य छह समिति के अध्यक्ष का चयन सामान्य प्रशासन समिति के सदस्यों में से किया गया है. बताया गया कि कुल सात समितियों का गठन किया गया है. जिनमें निर्माण तथा विकास समिति, कृषि सहकारिता सार्वजनिक संपदा एवं उद्योग समिति, महिला शिशु एवं कल्याण समिति, संचार एवं संरचना समिति, ग्राम रक्षा समिति और शिक्षा स्वास्थ्य तथा वन एवं पर्यावरण समिति के अध्यक्ष का चयन निर्वाचन प्रक्रिया के तहत किया गया. हर समिति के अध्यक्ष पद के लिए दो-दो लोगों ने दावेदारी की थी. मौके पर प्रमुख मीना देवी, उप प्रमुख शबा अंजुम, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, बीडीओ कय्यूम अंसारी, बीपीआरओ मुजफ्फर अली सहित अन्य पदाधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-eighth-student-riding-a-bike-died-due-to-tractor-collision/">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार आठवीं के छात्र की मौत [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार आठवीं के छात्र की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment