Search

बेंगाबाद : होली को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Bengabad ( Giridih) : होली और शब-ए-बारात को लेकर पुलिस ने 6 मार्च को फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस बेंगाबाद मुख्य बाजार होते हुए छोटकी खरगडीहा बाजार के रास्ते डाकबंगला चौक तक गई. इस दौरान लोगों से दोनों त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई. बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च के जरिए दोनों पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई. लोगों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें. पुलिस लोगों के साथ खड़ी है. दोनों त्योहारों को लेकर पुलिस गश्ती होती रहेगी. हर चौक-चौराहे पर पुलिस जावान को तैनात रखा जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=573700&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : चोरों ने चुराए ट्रैक्टर, बीच रास्ते में डीजल हुआ खत्म [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp