Search

बेंगाबाद : फरार वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिराजपुर और धोबन्नी गांव में चार फरार वारंटियों के घर 11 मार्च को बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से मरकच्चो पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. इश्तेहार को न्यायालय ने निर्गत किया था. फरार वारंटियों के नाम धोबन्नी गांव निवासी बबलू उर्फ़ जावेद अंसारी, बिराजपुर निवासी मुकेश सिंह उर्फ लखन सिंह, प्रकाश सिंह व काका उर्फ कार्तिक सिंह है. चारों को न्यायालय ने इश्तेहार जारी कर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था. आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की जब्ती की जाएगी. चारों फरार वारंटी कोडरमा जिला के मरकच्चो थाना में दर्ज कांड संख्या 62/ 22 के अभियुक्त है. सभी पर बिजली तार चोरी करने का आरोप है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576008&action=edit">यह

भी पढ़ें : पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत                                      [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp