Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : अवैध कोयला लदे तीन बाइक को पुलिस ने किया ज़ब्त

Bengabad (Giridih) : कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ गुरुवार 20 अप्रैल की सुबह बेंगाबाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध रूप से कोयला ले जा रहे तीन मोटरसाइकिल को जब्त किया गया. बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के खंडोली मोड़ के समीप मोतिलेदा जाने वाले रास्ते में यह कार्रवाई की गई है. हालांकि पुलिस को देखते ही कोयला तस्कर कोयला लदा मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग खड़े हुए. कोयला लदे तीनों मोटरसाइकिल को जब्त कर पुलिस थाने ले गई. बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा कोयला के अवैध कारोबार के विरुद्ध थाना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है. अलग-अलग मार्गों पर मोटरसाइकिल से अवैध कोयला ले जाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/giridih-neighbor-accused-of-assaulting-and-robbing/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पड़ोसी पर मारपीट कर लूटने का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही