Search

बेंगाबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की किल्लत

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन रक्षक दवाइयों की किल्लत है. मरीजों को पर्ची थमाकर बाहर दवाइयां खरीदने को कहा जा रहा है. मरीज भी बाध्य होकर बाहर दवाइयां खरीद रहे हैं.  यह सिलसिला विगत डेढ़ माह से चल रहा है. 16 फरवरी को इस केंद्र में इलाज कराने वीरेंद्र मंडल नामक एक मरीज पहुंचे थे. जांच के बाद उन्हें पर्ची थमाकर बाहर दवाइयां खरीदने को कहा गया. 16 फरवरी को ही इलाज करने पहुंची एक अन्य महिला मरीज को भी जांच के बाद दवाइयां नहीं दी गई. महिला पर्ची लकेर दवा काउंटर पर गई तो कहा गया कि ये दवाइयां उपलब्ध नहीं है, बाहर से खरीद लें. महिला ने अपना नाम और पता नहीं बताया. इस संबंध में पूछे जाने पर इस स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि फिलहाल स्टॉक में दवा नहीं है. इस वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है. दवाइयों की आपूर्ति के लिए एक माह पूर्व संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा चुका है. दवाइयां आते ही वितरण शुरू होगा. इस समय सिर्फ विटामिन, कैल्शियम और एलर्जी की दवाएं उपलब्ध हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=556134&action=edit">यह

भी पढ़ें :गावां : गो तस्करी के संदेह पर ग्रामीणों ने महिला को पुलिस को सौंपा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp