Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : जीजा पर साली ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मानजोरी पंचायत के चकरदाहा गांव निवासी एक जीजा पर अपनी ही साली ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. उसने बेंगाबाद थाना में लिखित शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है. आवेदन मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस ने आरोपी जीजा समेत उसके माता-पिता को थाना बुलाया, लेकिन भनक लगते ही जीजा घर से फरार हो गया. अपने बड़े जीजा व बहन के साथ वह युवती दो दिनों तक बेंगाबाद थाने में डटी रही. थाने में दो दिनों तक दोनों पक्षों में मान मनौव्वल के बाद समझौता हुआ. समझौता इस बात पर हुआ कि आगामी दिसंबर माह में युवती की शादी करा दी जाएगी. आरोप लगाने वाली युवती बोकारो जिले के बालीडीह की रहने वाली है.

क्या है मामला

चकरदाहा गांव निवासी एक युवक की पत्नी का दो साल पूर्व निधन हो चुका है. पत्नी के निधन के बाद युवक के माता-पिता एवं सुसराल पक्ष ने साली से शादी करने पर रजामंदी जताई. इस दौरान जीजा व साली का आपस में मिलना जुलना होता रहा. युवक की पत्नी की मौत के दो साल से ज्यादा का समय गुजर गया, लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई. इस बीच युवक के परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य लड़की से तय कर दी. शादी का दिन 5 मई तय था. इस बात की भनक लगते ही युवती अपने दूसरे जीजा एवं बहन के साथ बेंगाबाद थाने जाकर जीजा पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाया. युवती ने थाना प्रभारी से इंसाफ की गुहार लगाकर जीजा की शादी रुकवाने की मांग की. पुलिस ने आरोपी जीजा समेत उसके माता-पिता को थाना बुलाया. आरोपी जीजा घर से फरार हो गया. उसके माता-पिता थाना पहुंचे. थाना में दो दिनों तक दोनों पक्षों में तकरार के बाद दोनों की शादी कराने पर सहमति बनी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628974&action=edit">यह

भी पढ़ें : गांडेय : समाजसेवी ने हाई स्कूल में निजी खर्च पर लगवाए 32 पंखे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही