Bengabad(giridih): बेंगाबाद स्थित केएन बक्शी कालेज ऑफ एजुकेशन की तरफ से राष्ट्रीय सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत 8 मई को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई. रैली करमाटांड़ से निकल कर बेंगाबाद मुख्य बाजार पहुंची. जहां बेंगाबाद बाजार व एनएच 114 ए पर सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया. इस अवसर पर बाइक चालकों को हेलमेट नहीं पहनने व ट्रिपल लोड़ से होने वाले खतरों से अवगत कराया गया. प्रशिक्षुओं ने बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों को रोक कर उन्हें पहनने के फायदे बताए. साथ ही हमेशा हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का आग्रह किया. प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेलमेट नहीं पहनने के कारण दुर्घटना में होने वाले नुकसान को बतलाया. नाटक के माध्यम से हेलमेट लगाने से होने वाली सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया. प्रशिक्षु छात्र छात्राओं ने राहगीरों से दुर्घटना में होने वाले शारीरिक नुकसान और जान के खतरे से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की. मौके पर प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह, उप प्राचार्य विनोद कुमार सुमन, मदन पांडेय आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630959&action=edit">यह
भी पढ़ें:पीरटांड़: कलियुगी मां ने फेंका नवजात को, इलाज के लिए धनबाद रेफर [wpse_comments_template]
बेंगाबाद: छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर खतरों से कराया चालकों को अवगत

Leave a Comment