Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में शनिवार 15 अप्रैल से जनरल सर्जरी का कार्य शुरू किया गया. सर्जरी के लिए आयुष्मान भारत के तहत देवघर से चिकित्सक डॉ.आलोक मोहन सिन्हा को बेंगाबाद अस्पताल में नियुक्त किया गया है. बेंगाबाद सीएचसी के कार्यकारी प्रभारी डॉ.आशीष शेखर के अथक प्रयास के बाद अस्पताल में सर्जन की व्यवस्था कराई गई है. बेंगाबाद सीएचसी में डॉ.आलोक मोहन सिन्हा ही अब हाइड्रोसील, हार्निया, पथरी, यूटरस, अपेंडिक्स, पित्त, पथरी समेत अन्य सर्जरी करेंगे.
भी पढ़ें : बेंगाबाद : प्रेम प्रसंग में नाबालिग को भगाने का आरोप [wpse_comments_template]
पहले दिन हुआ दो सफल ऑपरेशन
शनिवार को पहले दिन अस्पताल में दो मरीज के हाइड्रोसील का सफल ऑपेरशन किया गया. बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का निःशुल्क ऑपेरशन किया जाएगा और उन्हें मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी. ऑपेरशन के पहले मरीजों को अस्पताल पहुंचकर निबंधन कराना पड़ेगा. निबंधन के बाद निर्धारित तिथि को मरीज का ऑपेरशन किया जाएगा. कार्यकारी प्रभारी डॉ.आशीष शेखर ने कहा कि अस्पताल में सर्जन नहीं रहने के कारण मरीजों को जेनरल सर्जरी के लिए शहर का चक्कर लगाना पड़ता था. सर्जरी की व्यवस्था हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को काफी सहूलत होगी. यह">https://lagatar.in/bengabad-accused-of-driving-away-a-minor-in-a-love-affair/">यहभी पढ़ें : बेंगाबाद : प्रेम प्रसंग में नाबालिग को भगाने का आरोप [wpse_comments_template]
Leave a Comment