Bengabad(giridih): बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया पंचायत के अम्बाटांड़ में 02 जून को आम के पेड़ से गिरकर किशोर सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. किशोर आम तोड़ने के लिए गांव के ही एक पेड़ पर चढ़ा था और पतली शाखा पर ऊंचाई पर चढ़ जाने के कारण अनियंत्रित हो कर नीचे गिर गया. हादसे में किशोर के सर पर गंभीर चोट पहुंची है. फिलहाल किशोर का इलाज गिरिडीह में चल रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656030&action=edit">यह
भी पढ़ें:तिसरी : वन विभाग की छापेमारी में अवैध लकड़ी जब्त [wpse_comments_template]
बेंगाबाद : आम के पेड़ से गिरकर किशोर घायल
Leave a Comment