Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : बारिश के बाद बिगड़ी बेंगाबाद-लुप्पी जर्जर पथ की सूरत

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद-लुप्पी जर्जर पथ पर बारिश के बाद जल जमाव के कारण राह चलना दुश्वार हो गया है. बेंगाबाद बाजार से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी तक सड़क पर दर्जनों गड्ढे बने हुए हैं. यह गड्ढ़े वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है. गड्ढों में पानी जमा होने के कारण दो पहिया वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. बेंगाबाद मुख्य बाजार से फुरसोडीह गांव के बीच एक किलोमीटर की दूरी में सड़क पर दर्जनों छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं. गुरुवार को हुई बारिश के बाद फुरसोडीह के समीप सड़क तालाब में तब्दील हो गया. [caption id="attachment_623072" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JALJAMAW-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> गड्ढ़े में तब्दील बेंगाबाद-लूप्पी सड़क[/caption] बताते चलें कि यह सड़क बेंगाबाद प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बिहार की सीमा पर बसे गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है. इस मार्ग की जर्जर स्थिति से बेंगाबाद प्रखंड के तीन-चार पंचायतों के दर्जनों गांवों की हजारों की आबादी प्रभावित है. सड़क की ऐसी हालत लगभग एक दशक से बनी हुई है. सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश पनप गया है.

          दो वर्ष पूर्व की गई मरम्मत, दो महीने भी नहीं चली

हालांकि लगभग दो वर्ष पूर्व स्थानीय विधायक डॉ.सरफराज अहमद के प्रयास से स्पेशल डिवीज़न द्वारा बेंगाबाद चौक से लगभग 4 किलोमीटर तक सड़क मरम्मत का कार्य कराया गया. लेकिन संवेदक द्वारा मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई. सड़क के गड्ढों को भी ठीक से नहीं भरा गया और ना ही मरम्मत का काम गुणवत्तापूर्ण किया गया. नतीजन कुछ दिन बाद ही सड़क की स्थिति फिर से जर्जर हो गई. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने अतिशीघ्र बेंगाबाद-लुप्पी मार्ग की मरम्मत की मांग की है. [caption id="attachment_623074" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JALJAMAW-3-300x153.jpg"

alt="" width="300" height="153" /> तालाब में तब्दील बेंगाबाद-लूप्पी सड़क[/caption]

         सड़क मरम्मत की अनुशंसा मंत्रालय को भेजी गई

विधायक डॉ.सरफराज अहमद ने कहा कि वो बेंगाबाद लुप्पी मार्ग के नव-निर्माण के लिए बेहद गंभीर हैं. इस मार्ग के कायाकल्प को लेकर डीसी को लिख कर दिया गया है. डीसी ने अनुशंसा कर आवेदन को मंत्रालय भेज दिया है. जल्द ही इस मार्ग के नव निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. यह">https://lagatar.in/giridih-bjp-workers-engaged-in-making-the-100th-episode-of-pm-modis-mann-ki-baat-memorable/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पीएम मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड को यादगार बनाने में जुटे भाजपाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही