Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : युवक का शव पहुंचा गांव, परिजनों के चीत्कार से सभी की आंखे हुई नम

Bengabad (Giridih) : रेल हादसे में युवक की मौत के बाद सोमवार 3 अप्रैल को मृतक का शव बेंगाबाद के मानसिंघडीह स्थित आवास लाया गया. शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी व बच्चे समेत सभी परिजन दहाड़ मार-मार कर रोने लगे. परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा और मौजूद सभी पड़ोसियों की आंखें नम हो गई. मृतक की पत्नी व बच्चों को ढांढस बंधाते ग्रामीण महिलाएं भी रो पड़ी. पिता के शव से लिपटी बेटी का चीत्कार ने सभी को अंदर तक झकझोर दिया. [caption id="attachment_598794" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/RAIL-HADSA-GRAMIN-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> शव के गांव पहुंचने पर चीत्कार करते परिजन व गमज़दा ग्रामीण[/caption] बता दें कि बेंगाबाद पंचायत के मानसिंहडीह निवासी भास्कर कुमार सिंह रविवार की देर शाम मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक ट्रेन की जद में गया था. मौके पर ही युवक की मौत हो गई. युवक के मोबाइल में मिले नंबर पर संपर्क करने पर उसकी पहचान हुई. सूचना मिलने के बाद परिजन रविवार की रात मधुपुर स्टेशन पहुंचे. जिसके बाद रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की दोपहर मृतक का शव गांव पहुंचा. जहां अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ लग गई. मृतक भास्कर सिंह के दो बेटे और एक बेटी है. मृतक बच्चों एवं पत्नी के अलावे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गया है. हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है. युवक के आकस्मिक निधन पर बेंगाबाद पंचायत की मुखिया प्रभा सिंह, समाजसेवी विजय सिंह, झामुमो नेता नागेश्वर प्रसाद सिंह, दशरथ सिंह, बंटी सिंह, टिंकू सिंह, प्रदीप सिंह सहित काफी लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है. यह">https://lagatar.in/pirtand-birth-anniversary-of-lord-mahavir-celebrated-with-pomp-in-madhuban/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : मधुबन में धूमधाम से मनायी गयी भगवान महावीर की जन्म जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही