Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : मकान का रंग रोगन कर रहे मिस्त्री की गिरकर मौत

Bengabad ( Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा में 17 मार्च को मकान का रंग रोगन करते समय गिरकर एक मिस्त्री की मौत हो गई. मृतक का नाम रातडीह निवासी 40 वर्षीय बागेश्वर यादव है. वह अपने साथी मिस्त्री के साथ छोटकी खरगडीहा निवासी दीपक मोदी के घर रंग रोगन का काम करने गया था. दूसरी मंजिल पर बने गैलरी की सीलिंग कुर्सी पर चढ़कर रंगाई करते समय कुर्सी फिसलने से फर्श पर गिर पड़ा. उसके सिर में गंभीर चोट लगी. तत्काल उसे इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=582104&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी : पति-पत्नी के बीच विवाद, मायके व ससुराल पक्ष में मारपीट, सात घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही