Bengabad (Giridih) : गांडेय विधानसभा के विधायक डॉ.सरफराज अहमद ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड में विभिन्न गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मुलाक़ात की. उन्होने लुप्पी पंचायत के लोधरातरी, गेनरो पंचायत के साठीबाद, जेरूआडीह पंचायत के बैजनाथपुर समेत अन्य गांवों का भ्रमण किया और लोगों से रूबरू हुए. विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम के तहत विधायक ने लोगों को राज्य की हेमन्त सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उसका लाभ उठाने को कहा. [caption id="attachment_596673" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/VIDHAYAK-DAURA-300x162.jpg"
alt="" width="300" height="162" /> ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक[/caption] मौके पर विधायक डॉ.सरफराज अहमद ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर है. जनता को बुनियादी सुविधाओं के साथ अन्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है. दौरे के क्रम में विधायक जेरूआडीह पंचायत के बैजनाथपुर पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता नरेश मुर्मू के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया. मौके पर विधायक ने दुःखी परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया. मौके पर झामुमो व गठबंधन दल के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/bengabad-12-year-old-only-son-dies-of-snakebite-family-immersed-in-mourning/">यह
भी पढ़ें : बेंगाबाद : सर्पदंश से 12 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत, मातम में डूबा परिवार [wpse_comments_template]

Leave a Comment