Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : करोड़ों की लागत से सड़क का किया जाएगा चौड़ीकरण

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत करमजोरा मोड़ से गेनरो रोड सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास 11 मार्च को गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने किया. पीडब्ल्यूडी विभाग के आरसीडी योजना के तहत चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर 33 करोड़ की लागत आएगी. 11 किलोमीटर से अधिक लंबी इस सड़क के बनने से यहां की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी. सीमावर्ती क्षेत्र से बिहार को जोड़ने के साथ ही देवघर स्थित एम्स की दूरी भी कम हो जाएगी. हालांकि शिलापट्ट पर प्राक्कलन राशि नहीं लिखे जाने से कुछ लोगों ने नाराजगी जताई. मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यो के प्रति गंभीर है. जल्द ही बेंगाबाद प्रखंड को एक डिग्री कॉलेज और स्टेडियम का सौगात मिलने वाला है. इसके साथ ही विधायक ने ताराजोरी पंचायत के तिलेबोना गांव में बूढ़ा बूढ़ी थान के समीप विधायक मद से निर्मित शेड का भी उद्घाटन किया. मौके पर नुनूराम किस्कू, नीलकंठ मंडल, जयप्रकाश मंडल, अर्जुन प्रसाद वर्मा, मो. जैनुल अंसारी, मो. फखरुद्दीन, एनामुल हक़, मो. सलीम भुटारी, शिवपूजन राम, मुखिया नुनूलाल मुर्मू, राजकुमार, विपिन सिंह, अनवर शेख गुड्डू, अब्दुल गनी टिंकू, मंजू मरांडी समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576008&action=edit">यह

भी पढ़ें : पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत                                      [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही