Search

बेंगाबाद : तेज हवा में उड़ी पीएम आवास की छत

Bengabad (giridih): गुरुवार की दोपहर अचानक तेज हवा के साथ आई आंधी में एक नव निर्मित मकान के छत का शीट उड़ गया. इसमें किसी को चोट नहीं पहुंची है. घटना बेंगाबाद प्रखण्ड के फिटकोरिया पंचायत स्थित छछन्दों गांव की है. सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि शाहनवाज़ अंसारी ने पहुंच स्थिति का जायजा लिया. पीड़ित परिवार ने सरकारी स्तर पर सहयोग दिलाने की मांग की है. ज्ञात हो कि छछन्दों निवासी त्रिवेणी राणा की पत्नी सरिता देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है. लाभुक ने मकान बना कर उस पर एस्बेस्टर शीट का छत लगाया था. लाभुक अपने परिवार के साथ इसी आवास में रहती थी. घटना के समय सभी लोग घर में ही थे. पीड़िता ने कहा कि मकान का छत उड़ जाने से अब सर छुपाना मुश्किल हो गया है. पीड़ित परिवार ने प्रशासनिक अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641489&action=edit">यह

भी पढ़ें:गावां : खपरैल घर में लगी आग, ज्येष्ठ के बेटे पर आग लगाने का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp