Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : सदन में मामला उठने के बाद कृषि विज्ञान केंद्र के इंचार्ज का तबादला

Bengabad (Giridih): कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों की मनमानी रवैये को विधानसभा में उठाने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई. गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने इसे सदन में उठाया था. केंद्र के इंचार्ज डॉ. आदर्श कुमार का तबादला बोकारो कर दिया गया है. वही उनकी जगह सरायकेला खरसांवा केंद्र के डॉ. पंकज सेठ को केंद्र प्रमुख बनाया गया है. इस संबंध में विधायक ने कहा कि मामला उठाने के बाद कृषि मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मंत्री ने केंद्र से संबंधित अन्य मामलों के लिए कमेटी गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया है. विधायक ने कहा कि केंद्र में जाने पर एक भी अधिकारी नहीं मिले, सिर्फ एक गार्ड ड्यूटी पर तैनात मिला. अधिकारियों के केंद्र पर नहीं आने से किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=568121&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही