Search

 
 
 

बेंगाबाद : नाबालिग को भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र से दो नाबालिगों को भगाने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने 14 फरवरी को जेल भेज दिया. बेंगाबाद थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से 13 फरवरी को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. दोनों मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से जुड़ा हुआ है. पहला मामला बेंगाबाद थाना में दर्ज कांड संख्या 196/2022 से जुड़ा है. सोनबाद पंचायत के एक गांव से आरोपी अनिल तुरी ने एक नाबालिग को भगा लिया था. नाबालिग के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी और नाबालिग की तलाश शुरू की. लंबे समय बाद पारसनाथ से नाबालिग को सकुशल बरामद करने समेत आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरा मामला छोटकी खरगडीहा पंचायत से जुड़ा है. बेंगाबाद थाना में दर्ज कांड संख्या 16/2023 के आरोपी उमेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. आरोपी के खिलाफ नाबालिग के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी जमुआ थाना क्षेत्र के बाघमारा का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी गिरिडीह बस स्टैंड के समीप हुई. विगत माह 25 जनवरी को आरोपी नाबालिग को लेकर फरार हो गया था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=554396&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही