Search

बेंगाबाद : लाखों रुपए नगद समेत दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Bengabad (Giridih) : रांची साइबर थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना पुलिस के सहयोग से 17 मार्च की रात छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 7 लाख 80 हजार नगद रुपए, कई सिम, मोबाइल और दस्तावेज बरामद किए गए. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के नाम सोनबाद पंचायत के महदैया गांव निवासी बुलाकी मंडल के पुत्र विनोद मंडल और सोनबाद गांव निवासी टुपलाल मंडल के पुत्र बाबी मंडल है. गिरफ्तारी के बाद दोनों अपराधियों को पुलिस रांची ले गई. दोनों पर किसी वीआईपी के खाते से ऑनलाइन लाखों रुपए निकासी का आरोप है. दोनों लंबे समय से साइबर अपराध को अंजाम देता रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=582470&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवरी : वज्रपात गिरने से दादा की मौत, गोद में बैठी पोती सुरक्षित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp