Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : माहुरी वैश्य महामंडल का दो दिवसीय 110वां अधिवेशन बुधवार से, तैयारी पूरी

Bengabad (Giridih) : माहुरी वैश्य महामंडल का 110वां अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन बुधवार 26 अप्रैल से बेंगाबाद में शुरू हो रहा है. इस दो दिवसीय अधिवेशन में झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा समेत पूरे देश भर से माहुरी महामंडल के प्रतिनिधि भाग लेंगे. कार्यक्रम में माहुरी महामंडल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता, केंद्रीय महामंत्री उमा शंकर चरण पहाड़ी, वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र तरवे, रश्मि गुप्ता, शंकर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रवि कप्सीमे, सचिव सुमित कुमार समेत अन्य बतौर अतिथि शामिल होंगे. [caption id="attachment_619341" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MAHURI-PANDAL-300x121.jpg"

alt="" width="300" height="121" /> माहुरी महामंडल के बेंगाबाद प्रखंड के पदाधिकारी[/caption] अधिवेशन को लेकर बेंगाबाद सर्कस मैदान में व्यापक तैयारी की गई है. भव्य पंडाल बनाया गया है. साथ ही अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम की तैयारी में बेंगाबाद जोन के चार मंडल बेंगाबाद, चपुआडीह, गांडेय और अहलियापुर के पदाधिकारी जुटे हुए हैं. माहुरी वैश्य मंडल बेंगावाद के अध्यक्ष अजय राम ने बताया कि 27 अप्रैल को दो दिवसीय अधिवेशन का समापन होगा. इस दिन बेंगाबाद चौक की सभी दुकानें बंद रहेगी. मंडल ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है. अधिवेशन में 20 हज़ार से ज़्यादा लोग शामिल होंगे. बेंगाबाद मंडल के अध्यक्ष अजय राम और सचिव सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार 26 अप्रैल को सुबह 8 बजे झंडोतोलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा. जिसके बाद माहुरी समाज की कुल देवी मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना की जाएगी. दूसरे दिन गुरूवार 27 अप्रैल की सुबह 7 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी. वापसी के बाद कुलदेवी की वंदना और आरती की जाएगी. जिसके बाद दोपहर तक नवयुवक सभा का आयोजन किया जाएगा. भोजन विश्राम के बाद 3 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारितोषक वितरण किया जाएगा. संध्या 6 बजे के बाद खुला अशिवेशन आयोजित होगा. जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता व वरीय उपाध्यक्ष सह गिरीडीह नगर निगम के उप मेयर प्रकाश सेठ संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के आयोजन में बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष अजय राम, सचिव सुनील कुमार, गांडेय मंडल के अध्यक्ष राजकुमार कुटरयार, सचिव नरेंद्र कुमार कुटरयार चपुआडीह मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता सचिव चिरंजीवी राम सेठ, अहलियापुर मंडल अध्य्क्ष अरुण कुमार भदानी सचिव सदानंद राम कंधवे, बेंगाबाद पंचायत के पूर्व मुखिया अजय कुमार गुप्ता, शिवपूजन राम, सत्यनारायण राम, सुधीर कुमार गुप्ता, अतीन कुटरयार, आशीष कुमार लोहानी, बेंगाबाद नवयुवक समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार, सचिव अक्षय कुमार, सुमित कुमार भदानी, राहुल गुप्ता समेत अन्य लोगों की अहम भूमिका बनी हुई है. यह">https://lagatar.in/third-four-injured-after-coming-in-the-grip-of-11-thousand-volt-wire/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर चार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही