Search

बेंगाबाद : माहुरी वैश्य महामंडल का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न, राजनीति व प्रशासन में भागीदारी बढ़ाने पर ज़ोर

Bengabad (Giridih) : माहुरी वैश्य महामण्डल का दो दिवसीय 110वां राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार 27 अप्रैल को माहुरी समाज के उत्थान, सरकार और प्रशासन में भागीदारी व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के संकल्प के साथ संपन्न हो गया. बेंगाबाद सर्कस मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के अलावे देश के अन्य प्रांतों से लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माहुरी वैश्य महामंडल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता, युवा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी शरीक हुए.

       मां मथुरासिनी के जयकारे से गूंजा इलाका

अधिवेशन की शुरुआत ध्वजारोहण और कुल देवी मां मथुरासिनी की पूजा के साथ की गई. दूसरे दिन गुरुवार की सुबह भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में भारी तादाद में समाज की महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए. यात्रा बेंगाबाद मुख्य बाजार समेत आसपास के इलाक़ों में भ्रमण करने के बाद वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची. इस दौरान मां मथुरासिनी के जयकारे से पूरी फ़िज़ा गुंजयमान रही. [caption id="attachment_621163" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MAHURI-SOBHA-YATRA-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं[/caption]

   राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी बढ़ाने पर हुई अहम चर्चा

अधिवेशन के दौरान कार्यकारिणी समिति, युवा समिति की बैठक हुई. बैठक में समाज के उत्थान और राष्ट्रीय स्तर पर समाज को विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी व विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए ज़रूरी कदम उठाने पर चर्चा हुई. बैठक में अलग-अलग स्थानों से आये मंडल अध्यक्ष, सचिव व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने समाज हित में अपनी बातें रखी. इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मोर्चा व मंडल के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अधिवेशन के दूसरे दिन खुला अधिवेशन एवं महिला सभा का आयोजन किया गया. जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई. [caption id="attachment_621167" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MAHURI-BHEED-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> कार्यक्रम में मौजूद माहुरी वैश्य समाज के लोग[/caption]

                 हर क्षेत्र में दखल बढ़ाने पर ज़ोर

केन्द्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वार्षिक अधिवेशन में आने वाले एक वर्ष के कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई. उन्होंने कहा कि शिक्षा व राजनीति के क्षेत्र में समाज बेहतर उपस्थिति दर्ज करा सके, इसे लेकर रणनीति बनाई गई है. समाज के बच्चे पढ़ लिख कर प्रशासनिक सेवा में अपनी भागीदारी बढ़ाये. इन बिंदुओ पर प्रयास किया जा रहा है. प्रशासनिक सेवा की तैयारी में लगे युवाओं को किसी प्रकार की कठिनाई होने पर महामंडल की तरफ से सहयोग किया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथि प्रकाश सेठ ने कहा कि सामाजिक, प्रशासनिक व शैक्षणिक सहित सभी क्षेत्रों में समाज बेहतर करे, इन्हीं बातों पर विचार विमर्श किया गया.

                   सामूहिक विवाह का निर्णय

कार्यक्रम के दौरान माहुरी छात्रावास को सुविधाओं से लैस करने और महामंडल की ओर से सामूहिक विवाह करवाने का प्रस्ताव लाया गया. बताया गया कि शादी विवाह में अत्यधिक खर्च को रोकने के उद्देश्य से सामूहिक विवाह का निर्णय लिया गया है. ताकि समाज के गरीब तबके के बच्चों की शादी बेहतर ढंग से सम्पन्न हो सके.

        कार्यक्रम में शामिल हुए समाज के दिग्गज

कार्यक्रम में महामंडल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार तरवे, रवि कपिसमें, रश्मि गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी, शिवकुमार राम, युवा मोर्चा के सुमित कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित हुए. जबकि कार्यक्रम के सफल आयोजन में बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष अजय राम, सचिव सुनील कुमार, गांडेय मंडल के अध्यक्ष राजकुमार कुटरयार, सचिव नरेंद्र कुमार कुटरयार चपुआडीह मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता सचिव चिरंजीवी राम सेठ, अहलियापुर मंडल अध्य्क्ष अरुण कुमार भदानी सचिव सदानंद राम कंधवे, बेंगाबाद पंचायत के पूर्व मुखिया अजय कुमार गुप्ता, शिवपूजन राम, सत्यनारायण राम, रामरतन राम, सुधीर कुमार गुप्ता, अतीन कुटरयार, आशीष कुमार लोहानी, बेंगाबाद नवयुवक समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार, सचिव अक्षय कुमार, सुमित कुमार भदानी, राहुल गुप्ता समेत अन्य लोगों की अहम भूमिका रही. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-giridih-tops-the-state-in-mr-vaccination-with-37-3/">गिरिडीह

: एमआर टीकाकरण में गिरिडीह 37.3% के साथ राज्य में अव्वल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp