Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : माहुरी वैश्य महामंडल का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू

Bengabad (Giridih) : माहुरी वैश्य महामंडल का 110 वां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत 26 अप्रैल से बेंगाबाद के सर्कस मैदान में हुई. अधिवेशन में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी माहुरी वैश्य समाज के लोग शामिल हुए हैं. अधिवेशन में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि महामंडल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता शिरकत कर रहे हैं. वहीं विशिष्ट अतिथि महामंडल के वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार तरवे, रवि कपिसमें, रश्मि गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी समेत समाज के गणमान्य लोग हैं. सर्कस मैदान में ध्वजारोहण एवं कुल देवी मां मथुरासिनी की पूजा कर अधिवेशन की शुरुआत हुई. माहुरी वैश्य महामंडल बेंगाबाद जोन के पदधिकारियों ने गर्मजोशी से अतिथियों का स्वागत किया. इसके बाद कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. बैठक में समाज के उत्थान एवं राष्ट्रीय स्तर पर समाज को विभिन्न क्षेत्रों में पहचान दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई. अधिवेशन में अलग अलग स्थानों से आए महामंडल के अध्यक्ष एवं सचिव ने समाज हित में अपनी बातें रखी. अधिवेशन में बेहतर कार्य करने वाले एवं संगठन के विस्तार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महामंडल के अध्यक्ष एवं सचिव को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिवेशन में अगले वर्ष के कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की जा रही है. साथ ही बीते वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा की जा रही है. समीक्षा के दौरान जो कमियां पाई गई उसे दूर करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई. उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं राजनीति के क्षेत्र में समाज बेहतर उपस्थिति दर्ज करा सके इसे लेकर भी कार्य योजना तैयार की जा रही है. माहुरी समाज के छात्र-छात्राएं पढ़ लिख कर कई क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक सेवा में भागीदारी कम है. समाज के छात्र-छात्राएं पढ़ लिख कर प्रशासनिक सेवा में चयनित हों इसके लिए प्रयास किया जा रहा है. जो छात्र-छात्रा प्रशासनिक सेवा की तैयारी में लगे हैं उन्हें किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होने पर महामंडल की तरफ से सहयोग दिया जाएगा. अधिवेशन को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रकाश सेठ ने कहा कि अधिवेशन के पहले दिन समाज के उत्थान पर चर्चा की गई. सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में महामंडल बेहतर कार्य करे इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. पहले दिन के अधिवेशन की समाप्ति के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अधिवेशन के सफल आयोजन में बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष अजय राम, सचिव सुनील कुमार, गांडेय मंडल के अध्यक्ष राजकुमार कुटरयार, सचिव नरेंद्र कुमार कुटरयार, चपुआडीह मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सचिव चिरंजीवी राम सेठ, अहिल्यापुर मंडल अध्य्क्ष अरुण कुमार भदानी, सचिव सदानंद राम कंधवे, बेंगाबाद पंचायत के पूर्व मुखिया अजय कुमार गुप्ता, शिवपूजन राम, सत्यनारायण राम, रामरतन राम, सुधीर कुमार गुप्ता समेत महामंडल के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की सराहनीय भूमिका है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620331&action=edit">यह

भी पढ़ें : सरिया: जंगल में आग, महाविद्यालय के छात्र हुए भयभीत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही