Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह के समीप बुधवार 26 अप्रैल की रात पत्थर लदा दो हाइवा जब्त किया गया गया है. डीटीओ रोहित कुमार के नेतृत्व में दोनों हाइवा को जांच के लिए रोका गया और कागजातों की जांच की गई. ज़रूरी कागज़ात प्रस्तुत ना करने पर पत्थर लदे दोनों हाइवा को जब्त कर बेंगाबाद थाना में रखा गया है. जानकारी के अनुसार दोनों हाइवा में खदान से पत्थर ओवरलोड कर ले जाया जा रहा था. फिलहाल डीटीओ के निर्देश पर हाइवा में लोड पत्थर के चालान समेत अन्य कागजातों की जांच की जा रही है. कागजातों की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में डीटीओ रोहित कुमार से विस्तृत जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया. बताया जाता है कि पत्थर खदानों से हाइवा में क्षमता से अधिक बोल्डर लोड कर विभिन्न क्रशरों में ले जाया जाता है. हाइवा में क्षमता से अधिक लोड रहने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. यह">https://lagatar.in/bengabad-two-day-annual-convention-of-mahuri-vaish-mahamandal-concluded-emphasis-on-increasing-participation-in-politics-and-administration/">यह
भी पढ़ें : बेंगाबाद : माहुरी वैश्य महामंडल का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न, राजनीति व प्रशासन में भागीदारी बढ़ाने पर ज़ोर [wpse_comments_template]
बेंगाबाद : पत्थर लदा दो हाइवा जब्त, डीटीओ ने की कार्रवाई

Leave a Comment