Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : वृद्ध से नगद बीस हजार छिनतई कर फरार हुए चार झपटमारों में से दो गिरफ्तार

Bengabad (Giridih) : जिले के बेंगाबाद स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से विगत 11 अप्रैल को बीस हजार रुपए निकाल कर ले जा रहे 70 वर्षीय दिलो दास नामक वृद्ध से रुपए छिनकर फरार चार झपटमारों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी एसडीपीओ अनिल सिंह ने 13 अप्रैल को पत्रकारों को दी. कहा कि दिलो दास 11 अप्रैल को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से बीस हजार रुपए की निकासी की थी. घर जाने के लिए टेंपो स्टैंड के निकट पहुंचने ही वाले थे कि पहले से घात लगाकर बैठे चार झपटमार रुपए छिनकर फरार हो गए. भुक्तभोगी के लिखित आवेदन पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 89/2023 में आईपीसी की धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले की त्वरित जांच शुरू कर दो झपटमार को गिरफ्तार कर लिया. झपटमारों के नाम पचंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर (डांडीडीह) निवासी 28 वर्षीय खुर्शीद अंसारी और पचंबा थाना क्षेत्र के जगपतारी निवासी 38 वर्षीय सुल्तान अंसारी है. दो झपटमार अभी भी फरार है. पुलिस दोनों को तलाश रही है. दोनों के निशानदेही पर चार हजार रुपए नगद, मामले में इस्तेमाल की गई बाइक और दो मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार सुल्तान अंसारी पर पहले से ही बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 298/22 में धारा 392 के तहत मामला दर्ज है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607474&action=edit">यह

भी पढ़ें : सरिया: नेचर पार्क निर्माण कार्य का विधायक ने लिया जायजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही