Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद: अस्पताल निर्माण कार्य में तोड़-फोड़, सेंट्रिंग क्षतिग्रस्त

Bengabad (giridih): तीन लाख रकम की रंगदारी नहीं देने पर अस्पताल निर्माण कार्य को रोक देने व कार्यस्थल पर तोड़-फोड़ करने का आरोप भूस्वामी सेवानिवृत शिक्षक प्रह्लाद चन्द्र यादव ने लगाया है. आरोप है कि दबंगो ने सामूहिक रूप से अचानक कार्य स्थल पर पहुंच कर गाली गलौज करते हुए तोड़-फोड़ शुरू कर दिया. बाउंड्रीवाल व छत ढलाई के लिए लगाए गए सेंट्रिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और ढलाई के काम को रुकवा दिया. साथ ही दोनों पक्षों को समझा बुझा कर स्थल पर से हटाया. मामला बेंगाबाद मौजा के खाता न0 16 के प्लॉट न0 539 से जुड़ा हुआ है. इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है. प्रथम पक्ष प्रह्लाद चन्द्र यादव ने बताया कि 50 वर्ष पूर्व बेंगाबाद मौजा में उन्होंने जीना रविदास और बंधु रविदास से 2- 2 डिसमिल जमीन खरीद की है. जबकि 5 डिसमिल ज़मीन महावीर राम से ख़रीदी गयी है. ज़मीन खरीदने के बाद उसपर बाउंड्रीवाल कराकर कुआं व मकान का निर्माण भी कराया. पुराने मकान को तोड़कर उसमें प्राइवेट अस्पताल निर्माण के लिए कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान बेंगाबाद निवासी नकुल रविदास, गोपाल रविदास, छोटकी खरगडीहा निवासी छोटेलाल दास, ठाकुर दास व अन्य लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. उक्त लोगों ने अस्पताल निर्माण के एवज में तीन लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी की रकम नहीं देने पर केस किया गया था. मामले को लेकर एसडीएम सदर के न्यायालय में धारा 144 के तहत कार्रवाई भी हुई. मगर कागजातों के जांच के बाद वाद को बंद कर दिया गया. वहीं दूसरे पक्ष के नकुल रविदास का कहना है कि ज़मीन उनकी पुस्तैनी है, जिस पर प्रथम पक्ष जबरन कार्य कर रहा है. विरोध करने पर नकुल रविदास ने प्रथम पक्ष के लोगों पर मारपीट करने व अभद्र भाषा बोलने का आरोप लगाया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624175&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह: रोटरी आई हॉस्पिटल में बोन मिनीरल डेंसिटी कैम्प [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही