Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार की रात देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक कैलाश ठाकुर पिता नारायण ठाकुर महुआर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है. उसकी गिरफ्तारी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के जमबाद से हुई है. जानकारी के अनुसार युवक कट्टा लेकर बुधवार की रात जमबाद गांव पहुंचा था. वहां वह देशी कट्टा निकालकर गोली लोड कर रहा था. तभी कुछ ग्रामीणों की नज़र उस पर पड़ी. ग्रामीणों ने घेर कर युवक को पकड़ लिया और मामले की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को कट्टा सहित गिरफ्तार कर थाना ले आई. बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/third-in-a-minor-dispute-the-brother-brutally-beat-the-brother/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : मामूली विवाद में भाई ने की भाई की बेरहमी से पिटाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही