Search

बेंगाबाद : चाकू के वार से युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डुमरजोर गांव में 10 मार्च को चाकू से वार कर एक युवक को घायल कर दिया गया. घायल युवक का नाम धनबाद जिले के झरिया निवासी इंद्रजीत साव है. वह डुमरजोर गांव अपनी बहन के ससुराल किसी विवाद को सुलझाने आया था. उसे घायल अवस्था में बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखकर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने गिरिडीह रेफर कर दिया. मामले की सूचना पाकर बेंगाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. घायल युवक का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है. परिवार के सदस्य आपस में बैठकर विवाद को सुलझा रहे थे. इसी दरम्यान बहन का देवर गुड्डू दास गुस्से में आकर उसपर चाकू से वार  किया. चाकू इंद्रजीत के छाती पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=575374&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp