Search

 
 
 

बेंगाबाद : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिजनों में मातम

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद-मधुपुर मार्ग पर शनिवार एक जुलाई की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज़ के दौरान मौत हो गई. वहीं इस हादसे में घायल युवक के मामा का इलाज गिरीडीह स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक 23 वर्षीय उज्जवल कुमार बेंगाबाद थाना अंतर्गत डाकबंगला निवासी बिनोद कुमार का पुत्र है. जबकि घायल रंजीत राम जमुआ थाना क्षेत्र के तारा का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मृतक अपने मामा के साथ बाइक से धावाटांड़ आया था. वह अपनी बाइक को लेकर सड़क किनारे खड़ा था. तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों मामा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया. सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए गिरीडीह स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में उज्जवल कुमार की मौत हो गई. यह">https://lagatar.in/giridih-fir-immediately-on-unwanted-elements-of-nursing-home-mla/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नर्सिंग होम के अवांछित तत्वों पर फौरन करें एफआईआर : विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही