Lagatar Desk : पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान जारी है. इस बीच मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के साथ टीएमसी के समर्थकों की झड़प हुई है. जानकारी के अनुसार, झड़प के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की गई है.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | A scuffle breaks out between TMC workers and Aam Janata Unnayan Party (AUJP) founder Humayun Kabir in Murshidabad.
— ANI (@ANI) April 23, 2026
Humayun Kabir is visiting the area where a crude bomb hurling incident was reported yesterday. pic.twitter.com/RTrRzg2eMr
जानकारी के अनुसार, AJUP प्रमुख और रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में उस इलाके का दौरा करने पहुंचे, जहां कल देसी बम फेंकने की घटना हुई थी. इस दौरान टीएमसी समर्थकों और उनके बीच हिंसक झड़प हो गई.
मौके पर मौजूद पुलिस के साथ हुमायूं कबीर की तीखी बहस और नोकझोंक भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. झड़प क्यों हुई है, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन घटना के बाद इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण है.
हुमायूं कबीर ने कहा कि नाओदा, रेजीनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं. लेकिन नाओदा के दो बूथों 9 और 10 में रात के समय कोई घटना घटित हुई. उन्होंने स्थानीय पुलिस के बैग छीन लिए.
#WATCH | Humayun Kabir says, "In Nowda, Rejinagar and all 22 seats of Murshidabad, peaceful elections are taking place. But in 2 booths of Nowda here, in number 9 and number 10, some incident happened overnight. They snatched the bags of local Police." https://t.co/2xdbIiJNys pic.twitter.com/Hg4N4JRUiG
— ANI (@ANI) April 23, 2026
पीड़िता ने बताया कि वो नमाज पढ़ने के लिए निकली थी. तभी दो लड़के आए और उन्होंने उनके पैर के पास बम फेंका. आरोप लगाया कि हुमायूं की पार्टी ने यह किया है. पीड़िता ने कहा कि डर नहीं है. मैं अस्वस्थ्य हूं.
#WATCH | मुर्शिदाबाद: कल सामने आई कच्चे बम फेंकने की घटना पर एक पीड़िता ने कहा, "मैं कल नमाज़ पढ़ने के लिए निकली थी...मैं खड़ी थी... दो लड़के आए उन्होंने मेरा पैर के पास बम फेंक दिया। हुमायूं की पार्टी ने यह किया है। डर नहीं है, मैं अस्वस्थ्य हूं।" pic.twitter.com/Ih1fbYD5EI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
इस संबंध में एएसपी माजिद खान ने कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं. कहीं भी कुछ नहीं हुआ है..
#WATCH मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: ASP माजिद खान ने कहा, "हालात शांतिपूर्ण हैं। कहीं भी कुछ नहीं हुआ है..." https://t.co/SkZvAH3bXe pic.twitter.com/sHH9PQ6hE9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment