Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल चुनाव : साउथ परगना की 15 बूथों पर पुनर्मतदान, फाल्टा में TMC नेता की धमकी के बाद बवाल

पश्चिम बंगाल के साउथ परगना जिले की मगराहाट वेस्ट की 11 और डायमंड हार्बरकी 4 सीटों पर फिर से मतदान हो रहा है. इस दौरान कई जगहों पर तनाव की स्थिति देखने को मिली.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  पश्चिम बंगाल के साउथ परगना जिले की मगराहाट वेस्ट की 11 और डायमंड हार्बरकी 4 बूथों पर फिर से मतदान हो रहा है. इस दौरान कई जगहों पर तनाव की स्थिति देखने को मिली. 

 

साउथ 24 परगना के फाल्टा सब-डिवीजन के हसीमपुर इलाके में मतदान के दौरान स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई. हिंदू ग्रामीणों का आरोप है कि टीएमसी के पंचायत प्रधान इसराफिल चौकदार उन्हें धमका रहे हैं.

 

लोगों का कहना है कि उन्हें जान से मारने और गंगा में फेंकने तक की धमकी दी गई.  एक स्थानीय महिला ने आरोप लगाया कि TMC नेता इसराफिल चौकदार ने धमकी दी कि अगर जीत गए तो घर जला देंगे और रक्तपात करेंगे.  

 

 

एक अन्य महिला ने दावा किया कि TMC को वोट देने के बाद भी उस पर हमला किया गया. आरोप लगाया कि इसराफिल चौकदार धमका रहे हैं.  महिला ने टीएमसी नेता की गिरफ्तारी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की 

 

इन कथित धमकियों के विरोध में हिंदू ग्रामीण एकजुट होकर सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की.  घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. 

 

 

हालांकि, अतिरिक्त एसपी अविषेक ने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि धमकी से जुड़े मामलों में केस दर्ज किया गया है और लोगों की शिकायतों को सुना जा रहा है. 

 

 

 

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि कुछ बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है. आकलन किया गया, जहां पुनर्मतदान की जरूरत लगी, वहां पुनर्मतदान हो रहा है.

 

फाल्टा में पुनर्मतदान होगा या नहीं, यह चुनाव आयोग तय करेगा. अगर लोग चाहें तो पुनर्मतदान हो, ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए और इसे लेकर ECI को एक रिपोर्ट भेज दी गई है. ECI तय करेगा कि फाल्टा में पुनर्मतदान होगा या नहीं. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही