Search

 
 
 

बंगाल विस्फोटक केस : धनबाद के अमरजीत वर्मा से NIA कर रही पूछताछ

 
Ranchi :  पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से विस्फोटक ले जाने के मामले में धनबाद के अमरजीत वर्मा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पूछताछ कर रही है. एनआईए की कोलकाता ब्रांच की टीम ने अमरजीत को गिरफ्तार किया था. अब पांच दिनों की रिमांड पर लेकर उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है. उल्लेखनीय है कि यह मामला वर्ष 2024 में हुए एक बाइक विस्फोट से जुड़ा है. बाइक से अवैध विस्फोटक ले जाने के दौरान विस्फोट होने से जॉयदेव मंडल नाम के व्यक्ति की मौत हो गयी थी. इस हादसे में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए थे. पहले यह केस बंगाल पुलिस के पास था, लेकिन बाद में एनआईए ने इसे टेकओवर कर लिया. इस मामले में एनआईए ने बीते  27 अप्रैल को अमरजीत वर्मा को कोलकाता एयरपोर्ट के पास दमदम इलाके से गिरफ्तार किया था. इससे पहले 9 अप्रैल को एनआईए ने इस केस में देश के 9 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी. छापों के दौरान धनबाद के चिरकुंडा स्थित अमरजीत के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी थी.  जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अमरजीत वर्मा विस्फोटकों के अवैध कारोबार में शामिल था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही