Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : पुलिस ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन के दल को भी संदेशखाली जाने से रोका, वह भी धरने पर बैठे

 
 Kolkata : कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को संदेशखाली जा रही पार्टी की रैली को पुलिस द्वारा  रोके जाने पर श्री चौधरी ममता सरकार पर बरसे. सवाल किया कि राजनीतिक पार्टियों को संदेशखाली जाने से क्यों रोका जा रहा है, जहां पर पिछले कई दिनों से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के उत्पीड़न के खिलाफ ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   
जान लें कि इससे पहले आज ही भाजपा संसदीय दल को संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोक दिया था. भाजपा सांसदों के दल को   रामपुर गांव में रोके जाने के बाद  दल धरने पर बैठ गया था, केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा देवी ने कहा कि पुलिस निषेधाज्ञा का हवाला दे रही है. हमने कहा कि केवल चार लोग जायेंगे, लेकिन हमें अनुमति नहीं मिली.  केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस दोषियों को बचाने की कोशिश में लगी हुई है.

ममता बनर्जी इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही हैं

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही हैं. जानकारी के अनुसार चौधरी के नेतृत्व में उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली जा रही कांग्रेस की रैली को पुलिस ने पहले सरबेरिया में रोका और दोबारा उसे रामपुर में रोका. चौधरी ने सवाल किया, क्यों विपक्षी पार्टियों को संदेशखाली में दाखिल होने से रोका जा रहा है? राज्य सरकार क्या छिपाने की कोशिश कर रही है? क्यों वे मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं?

संदेशखाली में प्रदर्शन शुक्रवार कोआठवें दिन भी जारी रहा

पुलिस ने भारतीय दंड प्रक्रिया की धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए कांग्रेस की टीम को संदेशखाली जाने की अनुमति नहीं दी. रामपुर गांव में रोके जाने के बाद चौधरी और कांग्रेस कार्यकर्ता धरना पर बैठ गये. इस बीच, संदेशखाली में प्रदर्शन शुक्रवार को लगातार आठवें दिन भी जारी है. प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं जो तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रही हैं. इन महिलाओं ने शेख और उसके साथियों पर जमीन पर कब्जा करने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही