Search

 
 
 

बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: BJP में शामिल होते ही पार्टी ने TMC के तीन पूर्व सांसदों को बनाया उम्मीदवार

तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले तीन राज्यसभा सांसदों को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इन तीनों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी. इसके तुरंत बाद ही पार्टी ने इन्हें राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया.
 
देश विदेश की खबरें

Kolkata: तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले तीन राज्यसभा सांसदों को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इन तीनों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में गुरुवार को पार्टी की सदस्यता ली थी. इसके तुरंत बाद ही पार्टी ने इन्हें राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया.

Uploaded Image

बीजेपी में शामिल होने वाले इन बड़े चेहरों में सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक शामिल हैं. इन नेताओं ने बीजेपी नें आने से ठीक पहले राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया था, जिसके तुरंत बीजेपी ने इन्हें चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया.

 

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद सुखेंदु शेखर राय ने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत में शायद ही कभी 96-97 प्रतिशत मतदान हुआ हो, इसमें टीएमसी का खेल अब पूरी तरह खत्म है. इसलिए इसपर आगे चर्चा करना बेकार है.

 

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में सत्तादल और विपक्ष आमतौर पर बंगाल, प्रगति या किसी खास एजेंडे को लागू करने के लिए केन्द्र सरकार के पास साथ मिलकर जाते हैं, लेकिन यहां हमारा पूरा ध्यान बंद, हड़ताल और जुलूसों के जरिए केन्द्र का विरोध करने पर ही रहा.

 

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में हम लुटेरों और बलात्कारियों को बचा रहे थे. स्वाभाविक रूप से ऐसे तंत्र का एक दिन ढहना तय ही था. अब बंगाल इस डर के माहौल से पूरी तरह आजाज हो चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही