Search

बंगाल : बुलडोजर एक्शन से नाराज टीएमसी, विधायकों का विस के बाहर धरना, 21 को रेलवे स्टेशनों के पास विरोध-प्रदर्शन

Kolkata : पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार द्वारा शहरों में अतिक्रमण हटाये जाने व अवैध निर्माण तोड़े जाने के लिए लगातार बुलडोजर एक्शन जारी है. यह सत्ता से बाहर हुई टीएमसी को रास नहीं आ रहा है.

 

 

खबर है कि टीएमसी बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ सड़कों पर उतरने की कवायद में जुट गयी है.  ममता बनर्जी ने सुवेंदु सरकार पर गरीबों को बेघर करने का आरोप लगाया है.  

 

तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.आरोप लगाया कि  भाजपा शासन में बुलडोजर नीति गरीबों की बेदखली और आजीविका के विनाश का पर्याय बन गयी है.

टीएमसी ने कहा कि इस दमनकारी और जनविरोधी शासन के खिलाफ हम आम लोगों के अधिकारों और आजीविका पर हमला करने के किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं और हम अपना प्रतिरोध जारी रखेंगे.

 

टीएमसी ने कल 21 मई को हावड़ा, सियालदाह में प्रदर्शन करने का एलान भी किया है. ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा है कि टीएमसी बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ आंदोलन करेगी.

 

टीएमसी नेता ने बताया कि भाजपा की बुलडोजर वाली राजनीति और स्टेशन परिसर में बेदखली अभियान के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला कालीघाट में आयोजित तृणमूल विधायकों की बैठक में लिया गया.

 

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार की बुलडोजर संस्कृति और रेलवे भूमि एवं स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों से फेरीवालों को कथित तौर पर जबरन हटाए जाने के खिलाफ सड़कों पर उतरने की घोषणा की.

 

इसके तहत तृणमूल कांग्रेस के  कार्यकर्ता 21 मई को हावड़ा, सियालदह और बालीगंज रेलवे स्टेशन के पास विरोध-प्रदर्शन करेंगे.

 

बैठक में  ममता बनर्जी ने राज्य में जारी बुलडोजर एक्शन और अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला. कहा कि बुलडोजर से  दुकानें तोड़ी जा रही हैं. संवैधानिक आदर्शों और मूल्यों का मजाक उड़ाया जा रहा है.
  
 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  


 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//