Search

 
 
 

बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामला : एनआईए ने कोलकाता से दो आरोपियों को धर दबोचा

 
 New Delhi :  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बेंगलुरु स्थित रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरोपी मुसाबिर हुसैन शाजिब और ए मथीन अहमद ताहा का कोलकाता के पास एक ठिकाने में मौजूद होने का पता चला. इसके बाद एनआईए की टीम ने छापा मार कर उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया.              नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुसाबिर हुसैन  शाजिब ने कैफे में विस्फोटक रखा था

अधिकारियों ने कहा कि मुसाबिर हुसैन  शाजिब ने कैफे में विस्फोटक रखा था. ताहा विस्फोट की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का मुख्य साजिशकर्ता है. एक अधिकारी ने कहा,  आज 12 अप्रैल को सुबह एनआईए को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी कोलकाता में अपनी पहचान बदल कर रह रहे हैं. अधिकारी के अनुसार एनआईए ने  केंद्रीय खुफिया एजेंसियों सहित पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक तथा केरल की राज्य पुलिस एजेंसियों के सहयोग से  आरोपियों को गिरफ्तार किया.

एनआईए ने 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी

जान लें कि एनआईए ने पिछले माह इन आरोपियों की गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. बेंगलुरु में ब्रुकफील्ड के आईटीपीएल रोड पर स्थित कैफे में एक मार्च को विस्फोट हुआ था और तीन मार्च को एनआईए ने इस मामले की जांच का जिम्मा ले लिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही