Search

 
 
 

बेंगलुरु : गृह मंत्रालय ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट की जांच एनआईए के हवाले की

 
 New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेंगलुरु के एक मशहूर कैफे में हुए बम विस्फोट की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी गयी है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोग घायल हो गये थे. धमाका उस वक्त हुआ था , जब कैफे में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.                                                         नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा एनआईए को जांच सौंपे जाने की मांग कर रही थी

घटना के बाद से ही भाजपा एनआईए को जांच सौंपे जाने की मांग कर रही थी. हादसे के बाद सीसीटीवी के माध्यम से संदिग्ध की भी पहचान कर ली है. हालांकि, अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बताया था कि टोपी, मास्क और चश्मा पहने हुए एक व्यक्ति कैफे में आया और पेड़ के नीचे एक बैग रखकर चला गया. इसी बैग में ब्लास्ट हुआ

सिद्धरमैया सरकार ने भी मामले की जांच शुरू की

राज्य की सिद्धरमैया सरकार ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच राज्य सरकार ने केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को सौंपी गयी है. इससे पूर्व पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी थी कि घटना के सिलसिले में पूछताछ के लिए चार लोगों को धारवाड़, हुबली और बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया है, [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही