Search

बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामला : गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और टीएमसी में जुबानी जंग

 पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के शासन काल में आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है. Kolkata : बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में पश्चिम बंगाल से दो आरोपियों की शुक्रवार को गिरफ्तारी से राज्य में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन ने राज्य को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना दिया है. भाजपा की टिप्पणी पर टीएमसी और पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एनआईए ने राज्य पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया.                             http://htBengaluru`s

Rameshwaram Cafe blast case: War of words between BJP and TMC over arresttps://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
 

आरोपियों को एनआईए ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया  

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट किया, एनआईए ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट में दो मुख्य संदिग्धों, हमलावर मुसव्विर हुसैन शाजिब और उसके साथी अब्दुल मथीन अहमद ताहा को कोलकाता से हिरासत में लिया. दोनों संभवतः कर्नाटक के शिवमोगा में आईएसआईएस सेल से संबंधित हैं. दुर्भाग्य से, पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के शासन काल में आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है. अमित मालवीय के पोस्ट के कुछ ही मिनट के भीतर, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि आरोपियों को एनआईए ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है.

कौन सा परिवार और भाजपा  नेता कोंताई से अवैध गतिविधियां चलाता है

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, पश्चिम बंगाल पुलिस ने बेंगलुरु-कैफे विस्फोट के संबंध में गिरफ्तारी मामले में बहुत बढ़िया काम किया है. यहां तक कि एनआईए ने भी अपने बयानों में इसे स्वीकार किया है. किसी भी विरोधी ताकत से सख्ती से निपटा जाना चाहिए. लेकिन मैं भाजपा और उनके चेलों से पूछना चाहता हूं- ये गिरफ्तारियां कहां से की गयी हैं? कांथी! हम सभी जानते हैं कि कौन सा परिवार और भाजपा का मुख्य नेता कोंताई से अवैध गतिविधियां चलाता है. कांथी या कोंताई को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार के गढ़ के रूप में जाना जाता है. घोष ने राज्य एजेंसियों से घटना में परिवार की कथित भूमिका की जांच करने का अनुरोध किया.

पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी भाजपा के दावों को झूठा बताया.

पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी भाजपा के दावों को झूठा बताया. पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा, पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा और उनके सस्ते ट्रोल के झूठ का पर्दाफाश किया है. झूठ अपने चरम पर है. अमित मालवीय द्वारा किये गये दावों के विपरीत, तथ्य यह है कि रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में दो संदिग्धों को पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा एक संयुक्त अभियान में पूर्व मेदिनीपुर से गिरफ्तार किया गया है. मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की सक्रिय भूमिका को आधिकारिक तौर पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा स्वीकार किया गया है. पुलिस ने कहा कि राज्य कभी भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा है और वह अपने लोगों को नापाक गतिविधियों से सुरक्षित रखने के लिए हमेशा सतर्क रहेगी. अधिकारियों ने कहा कि एनआईए ने शुक्रवार को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp