नेतन्याहू और गैंट्ज ने कड़वी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को दरकिनार करते हुए देश के साथ आने का फैसला किया. Tel Aviv : हमास का हर आतंकी एक डेडमैन व्यक्ति है. मिडिल ईस्ट में इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज यह बात कही. बता दें कि 7 अक्टूबर से युद्ध जारी है. दोनों और से लगातार हमले किये जा रहे हैं. इलाके में भारी तबाही मची हुई है.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें इजरायल में इमरजेंसी एकता सरकार का गठन
खबर है कि इजरायल ने फिलिस्तीनी संगठन हमास को नेस्तनाबूद करने के लिए देश में इमरजेंसी एकता सरकार का गठन किया है. जानकारी के अनुसार इसे नेतन्याहू की मौजूदा सरकार ने विपक्ष के साथ मिलकर बनाया है. बता दें कि नयी आपातकालीन सरकार के गठन के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अब हमास का हर आतंकी एक डेडमैन व्यक्ति है.
11 अक्टूबर इजरायल की राजनीति ने करवट बदली
बदलते घटनाक्रम के बीच बुधवार, 11 अक्टूबर इजरायल की राजनीति ने करवट बदली. नेतन्याहू और गैंट्ज ने कड़वी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को दरकिनार करते हुए देश के साथ आने का फैसला किया. गैंट्ज ने इजरायली नागरिकों से कहा कि नयी सरकार एकजुट है. हम हमास जैसी चीज को धरती से मिटा देने के लिए तैयार है. नयी सरकार में नेतन्याहू और नेशनल यूनिटी पार्टी के नेता और पूर्व रक्षा मंत्री गैंट्ज के साथ रक्षा मंत्री योव गैलेंट भी शामिल हैं.. प्रधानमंत्री नेतन्याहू और गैंट्ज ने संयुक्त बयान जारी कर कहा, वॉर कैबिनेट में उनके (योव गैलेंट)लिए एक सीट आरक्षित की जायेगी.
वॉर कैबिनेट में सैन्य रणनीति के विशेषज्ञ दो लोग शामिल किये गये
आपातकालीन सरकार ने बयान जारी कर कहा, युद्ध के दौरान, ऐसे किसी भी बिल या सरकारी निर्णय को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा जो युद्ध के संचालन से संबंधित न हो. सभी वरिष्ठ नियुक्तियां युद्ध अवधि के दौरान स्वचालित रूप से बढ़ा दी जायेंगी. आपातकालीन सरकार सैन्य कार्रवाई को व्यापक राष्ट्रीय सहमति देगी. सूत्रों के अनुसार वॉर कैबिनेट में सैन्य रणनीति के विशेषज्ञ दो लोगों को भी शामिल किया गया. गैंट्ज और गाडी ईसेनकोट इस सरकार में पर्यवेक्षक होंगे. जान लें कि दोनों इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के मुखिया रह चुके हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment