Search

 
 
 

बेरमो: धवैया हत्याकांड मामले में 11 अभियुक्त को भेजा गया जेल

 
Bermo :  धवैया में इमरान अंसारी की हत्या मामले में 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में बेरमो डीएसपी सतीश चंद्र झा ने बताया कि 21 नामजद अभियुक्त हैं, जिसमें से रवींद्र प्रसाद, राजेश कुमार महतो, नितीश कुमार महतो, कमलेश प्रसाद उर्फ करण, राहुल कुमार महतो, मोहित कुमार, बल किशोर कुमार, अर्जुन महतो, उमेश महतो उर्फ झलका, कुलेश्वर महतो उर्फ चैतु, बबलू महतो उर्फ बबली को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें शनिवार को जेल भेजा गया. इसके अलावे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं. बहुत जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि धवैया गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात है. सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल तैनात है, सतर्कता के लिए आवश्यक कदम उठाते गए हैं. क्षेत्र में सौहार्दपूर्व वातावरण के लिए लोगों से अपील की गई है. बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा रविवार को ईद मिलादुन्नबी त्योहार को लेकर अनुमंडल के सभी थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील हैं. धवैया गांव में शान्ति सद्भाव के लिए दोनों समुदाय के लोगों से बात की जा रही है. इसे भी पढ़ें–बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-police-team-attacked-police-vehicle-damaged-4-jawans-injured/">बोकारो:

पुलिस टीम पर हमला, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, 4 जवान जख्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही