Search

 
 
 

बेरमो : भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी के 11 खिलाड़ियों का नेशनल स्कूल गेम्स में चयन

 
Bermo : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में बोकारो थर्मल स्थित भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. यह जानकारी एकेडमी के सचिव आशु भाटिया ने 31 मई को दी. अगले माह 6 से 9 जून तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में देश के अलग अलग राज्यों के प्रतिभागी भाग लेंगे. झारखंड से करीब 32 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिसमें 11 खिलाड़ी भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी के हैं. इन खिलाड़ियों के चयन होने पर बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं जिला खेल पदाधिकारी मार्क्स हेंब्रम ने बधाई दी है. एकेडमी के अध्यक्ष विजय भाटिया, सचिव आशु भाटिया, कोषाध्यक्ष गौतम चंद्रपाल, गंगाधर यादव और बालमुकुंद प्रजापति ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है. उल्लेखनीय है कि इस एकेडमी से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिए हैं. आशा किरण बारला इसी एकेडमी में प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया.

चयनित 11 खिलाड़ियों के नाम-

मंजूषा तिग्गा (लांग जंप), अनिशा कुमारी (1500 मीटर की दौड़), सपना कुमारी (200 मीटर), हेमंती कुमारी (5000 मीटर), आरती मेहता (100 मीटर), लिली केरकेट्टा (5 किमी. पैदल चाल), नेहा कुमारी (5 किमी. पैदल चाल), दीपक टोप्पो (800 मीटर), दुलार केरकेटा (ट्रिपल जंप), प्रशांत कुमार (10 किलोमीटर पैदल चाल), समीर पठान (10 किमी. पैदल चाल). यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653069&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गंगा दशहरा पर दामोदर नदी को बचाने का लिया संकल्प [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही