Search

 
 
 

बेरमो : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की 11 वी वर्षगांठ मनाई गई

 

अग्रसेन भवन फुसरो में अखंड ज्योति पाठ का आयोजन
Bermo : मारवाड़ी महिला सम्मेलन फुसरो शाखा की ओर से अग्रसेन भवन फुसरो में समिति की 11 वी वर्षगांठ मनाई गई. इस अवसर पर श्याम बाबा का अखंड ज्योति पाठ का आयोजन भी किया गया. मौके पर उपस्थित महिलाओं ने समाज में परमार्थ के रथ को तीव्रगति देने का संकल्प लिया. समिति की अध्यक्ष सुरुचि जिंदल ने समिति के पिछले कार्यों का लेखा-जोखा पेश करते हुए कहा कि इस समिति से जुड़ी महिलाओं ने समाज हित में कई कार्य किए हैं. इस कारण बेरमो की मारवाड़ी महिला समिति का राष्ट्रीय स्तर पर नाम हो रहा है. हिमांशी अग्रवाल ने कहा कि समिति की ओर से रक्तदान शिविर से लेकर योगा शिविर, गरीब कन्याओं के विवाह से लेकर व्रत-त्योहार में भक्तों की सेवा का काम किया जाता रहा है. पूनम अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से निःशुल्क होमियोपैथिक इलाज में सहयोग से लेकर जनसेवा के अन्य कई कार्य किए गए हैं. मौके पर कई मनोरंजक कार्यक्रम भी किए गए, जिसमें मनीषा पेडिवाल, दीपिका खेतान आदि ने योगदान दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702197&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : सभी उपभोक्ताओं को लगवाना होगा वाटर मीटर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही