Bermo : कोल इंडिया व जेबीसीसीआई के बीच 11वां वेतन समझौता होने पर फुसरो के कल्याणी स्थित कैटीन में शनिवार को एटक नेता और जेबीसीसीआई के सदस्य लखन लाल महतो का स्वागत किया गया. यूनियन सदस्यों, पदाधिकारियों व कामगारों ने फूल माला पहनाकर लखन लाल महतो को सम्मानित किया. समारोह से पहले महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी से कल्याणी तक बाइक रैली निकाली गई. एटक नेता लखन लाल महतो ने कामगारों को संबोधित करते हुए कहा कि 11 वां वेतन समझौता 10वें वेतन समझौते से आर्थिक रूप से लाभकारी रहा है. 10वें वेतन समझौते में 4899 रुपये से लेकर लगभग 15000 रुपये की वेतन वृद्धि हुई थी, जिसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी. जबकि 11वें वेतन समझौते में 19 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. बावजूद इसके कामगारों को मासिक कम से कम 6973 रुपये से लेकर 25000 रुपये तक का आर्थिक लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन बैठक में अन्य मसौदे पर सहमति बनेगी, जिसमें कामगारों का भत्ता, सामाजिक सुरक्षा लाभ सहित अन्य मामले शामिल है. मौके पर बिनोद बिहारी चौघरी, भीम महतो, जवाहर लाल यादव, जितेंद्र दूबे, कयूम आलम, रविंद्र गिरि, शंकर ठाकुर, अशोक सिंह, पिंटू सिंह, गणेश महतो, नवीन विश्वकर्मा, झरी महतो, राजेंद्र रविदास, रामचंद्र माझी, संदीप गिरि, सीताराम धोबी, ज्ञानेश्वर महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-farewell-given-to-retired-personnel-in-gomiya-block-office/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया प्रखंड कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया प्रखंड कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment