Search

बेरमो : 11वां वेतन समझौता मजदूरों की एकता की जीत : लखनलाल महतो

कोयला मजदूरों को नए वेतन समझौता के आधार पर मिलेगा जून का वेतन
Bermo (Bokaro) : एटक यूनियन के कथारा, ढोरी, बीएंडके आदि क्षेत्र के पदाधिकारियों व यूनियन से जुड़े मजदूरों की जारंगडीह कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में उपस्थित ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) से संबद्ध एटक के उपाध्यक्ष लखनलाल महतो उपस्थित ने कहा कि 20 मई को पांच श्रामिक संगठनों के साथ कोयला मजदूरों का 11वां वेतन समझौता किया था. भारत सरकार ने भी 22 जून को इस समझौता को मंजूरी दे दी. कोल इंडिया ने भी इसे लागू करने का आदेश निर्गत किया है. इसके साथ ही पांच इम्पलिटेशन इंस्ट्रक्शन इश्यू लागू किए हैं. मजदूर नेता ने बताया कि जून महीने का वेतन नए वेतनमान के आधार पर ही जुलाई में किया जाएगा। यह मजदूरों की एकता की जीत है. वेतन समझौता लागू होने पर एटक के पदाधिकारियों ने मजदूरों के साथ जारंगडीह कार्यालय के समक्ष पटाखे फोड़कर अपनी खुशी प्रदर्शित किया. मौके पर जोनल अध्यक्ष चंद्रशेखर झा, जवाहर लाल यादव, भीम महतो, नवीन कुमार विश्वकर्मा, मथुरा यादव, देवाशीष रजवार, निवारण केवट, रामेश्वर यादव, विनोद कुमार झा आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676880&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : पेटरवार में रुके राज्यपाल, लगाया अखरोट का पौधा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp