Search

 
 
 

बेरमो : 13 एएनएम को सीसीएल के सीएसआर मद से मिली स्कूटी

 
गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा : विधायक
Bermo (Bokaro) : गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 23 जुलाई को विधायक डॉ लंबोदर महतो व जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने 13 एएनएम को स्कूटी का वितरण किया. यह स्कूटी सीसीएल के सीएसआर मद से स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई है. इस दौरान विधायक डॉ महतो ने कहा कि गोमिया में स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मियों को सुदूर क्षेत्रों में जाकर इलाज करने में काफी कठिनाई होती है,  इसी को देखते हुए फिलहाल 13 महिला स्वास्थ्यकर्मियों (एएनएम) को स्कूटी दी गई है और आगे भी जरूरतमंद स्वास्थ्य कर्मियों को स्कूटी उपलब्ध करायी जाएगी. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार व डॉ भावना प्रखर, आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, मुखिया बलराम रजक, घनश्याम राम, अरुण यादव, राजकुमार यादव, योगेश यादव, दुलाल प्रसाद, रोहित यादव, मो मोइन, अंजना भारती, कुमारी पूनम, सुषमा कुमारी, सुधा रानी, लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=708268&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : ओरिका कंपनी के सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी के दौरान संदेहास्पद स्थिति में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही