Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया में 143,पेटरवार में 72 मुखिया के नामांकन पत्र बिके

 
Bermo : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बेरमो अनुमंडल के गोमिया और पेटरवार प्रखंड में प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र खरीदे हैं. गोमिया अंचल सह प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशियों की भीड़ लगने लगी थी. मालूम हो कि नामांकन का आज पहला दिन था. गोमिया में मुखिया उम्मीदवार के 143 के प्रपत्र बिके हैं, वही पेटरवार प्रखंड में 72 प्रपत्र खरीदे गए. पंचायत समिति सदस्य के लिए गोमिया में 26 एवं पेटरवार में 24, गोमिया में वार्ड सदस्य के लिए 120 एवं पेटरवार प्रखंड में 93 प्रपत्र खरीदे गए. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-thieves-will-be-monitored-by-cctv-1500-cameras-will-be-installed/">धनबाद

: कोयला चोरों पर सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर, 1500 कैमरे लगेंगे
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत बोकारो जिले में प्रथम चरण के तहत गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड में पंचायत निर्वाचन होना है. आगामी 14 मई को दोनों प्रखंडों में मतदान होगा. ऐसे में मतदाताओं को मतदान करने से पहले मतदाता फोटो युक्त पहचान पत्र (ईपीक) प्रस्तुत करना है. यदि किसी कारणवश मतदाता मतदान केंद्र में ईपीक प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो ऐसी स्थिति में मतदाता वैकल्पिक फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाकर मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-no-nomination-in-bhandaria-on-the-first-day-candidates-bought-nomination-papers/">गढ़वा

:  पहले दिन भंडरिया में नामांकन नहीं, प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन के पर्चे

 11 अन्य दस्तावेज होंगे मान्य

मतदान के लिए ईपीक के अलावा 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज मान्य हैं. इसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी की गयी फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) द्वारा जारी किए गए कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज या आधार कार्ड हैं.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही