Search

बेरमो : डीएवी ललपनिया में श्रद्धा से मनी स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती

Bermo : डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया के प्रांगण में सोमवार को आर्य समाज के संस्थापक महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा, वरिष्ठ शिक्षक राम निवास राय समेत सभी शिक्षकों ने स्वामीजी की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया. हवन यज्ञ में प्राचार्य, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कक्षा नवम के सुमित कुमार साव और शांभवी महतो ने स्वामी दयानंद सरस्वती के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. शिक्षक मनोज कुमार शास्त्री कहा कि गुलाम भारत में आर्य समाज के शुद्धि आंदोलन व धार्मिक आडंबरों के विरोध को आजादी की लडाई की पृष्ठभूमि बताई. जाति प्रथा, छुआछूत, अंधविश्वास पर आर्य समाज के प्रहार का भी जिक्र किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pramukh-and-pansas-staged-a-protest-against-corruption-in-agyarkund-block-office/">धनबाद

: एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रमुख व पंसस ने दिया धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//