Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: कसमार प्रखंड में 21 बूथ अति संवेदनशील और 58 संवेदनशील

Advertisement
Advertisement
Bermo :  बेरमो के कसमार प्रखंड में 15 पंचायत है। इस पंचायत में 141 भवनों में कुल 182 बूथ बनाये गए हैं. जिसमें 58 बूथ संवेदनशील तथा 21 बूथ अति संवेदनशील है. इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह कसमार बीडीओ विजय कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि साथ ही 103 बूथ सामान्य श्रेणी में है. इनमें से हिसिम पंचायत में 11 एवं मुरहुलसुदी पंचायत में 10 बूथ अति संवेदनशील हैं. सोनपुरा पंचायत में 9, दांतू में 12, बरईकला में 7, दुर्गापुर में 1, बगदा में 4, टाँगटोना में 2, खैराचातर में 9, सिंहपुर में 14 बूथ संवेदनशील हैं. इसे भी पढ़ें-श्रीलंका">https://lagatar.in/violence-is-not-stopping-in-sri-lanka-order-to-shoot-rioters-on-the-road-at-sight/">श्रीलंका

में नहीं थम रही हिंसा, दंगाइयों को सड़क पर देखते ही गोली मारने का आदेश इसके अलावा कसमार प्रखंड में 11 बूथों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. इनमें से पोंडा पंचायत के बूथ संख्या 22, 23 एवं 24 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलापुर में कमरा नंबर 1, 2 और 3, गर्री पंचायत के बूथ संख्या 46 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार, दांतू पंचायत के बूथ संख्या 12, 13 एवं 16 मध्य विद्यालय दांतु के कमरा नंबर 1, 2 और 3, एवं मंजूरा पंचायत के बूथ संख्या 64, 65, 66 और 67 मध्य विद्यालय मंजुरा के कमरा नंबर 1, 2, 3 और 4 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. इसे भी पढ़ें-RMC">https://lagatar.in/rmc-cleaning-campaign-of-drains-will-be-run-in-all-the-wards-before-the-rain/">RMC

: बरसात से पहले सभी वार्डों में चलेगा नालियों का सफाई अभियान

निर्वाची पदाधिकारी ने लिया मॉडल बूथों का जायजा

निर्वाची पदाधिकारी सह कसमार बीडीओ विजय कुमार ने मंगलवार को आदर्श मतदान केंद्र का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने दांतू पंचायत के दांतु मध्य विद्यालय में बने बूथ संख्या 12, 13 एवं 16, एवं पोंडा पंचायत के बूथ मध्य विद्यालय कमलापुर में बने बूथ संख्या 22, 23 एवं 24 का जायजा लेकर उपस्थित शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने बूथों में उपलब्ध पेयजल सुविधा, बिजली, भवनों एवं कमरों की स्थिति, रैम्प समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. कसमार बीडीओ ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं को बूथ में किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ हीं दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को धूप एवं गर्मी में राहत मिले, इसका भी पूरा ख्याल मतदान केंद्र में रखा जाएगा.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही