Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : नेत्र जांच शिविर में 217 की हुई जांच, 72 में मिला मोतियाबिंद

Bermo : डीवीसी ने सीएसआर के तहत सोमवार को कोनार डैम अस्पताल परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया. शिविर का उद्घाटन मांडू विधायक जयप्रकाश पटेल और डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक बीजी होलकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में कोनार डैम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 217 महिला व पुरुषों नें जांच कराई, जिसमें 72 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया. सभी का मुफ़्त मोतियाबिंद ऑपरेशन नेताजी नेत्र अस्पताल रामचंद्रपुर पुरुलिया में किया जायेगा. शिविर में मरीजों की जांच डॉ.हिमाद्रि रंजन ने किया.

      विस्थापित गांव को गोद लेकर डीवीसी करे विकास : विधायक

विधायक जयप्रकाश पटेल ने कहा कि मोतियाबिंद के कारण कई लोग अंधापन के शिकार हो जाते हैं. डीवीसी की पहल सराहनीय है. उन्होंने कहा कि डीवीसी से विस्तापितों को बहुत आशाएं है. डीवीसी विस्थापित गांवों को गोद लेकर समुचित विकास करे. उप महाप्रबंधक बीजी होलकर ने कहा कि डीवीसी सीएसआर अपने दस किलोमीटर परिधि में सामाजिक व विकास कार्य करती आ रहीं हैं. आगे भी प्रयास जारी रहेगा. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विष्णुगढ़ मध्य के शेख तैयब, जिला परिषद सदस्य गोमिया के विमल देवी, नागी मुखिया कुंवर हांसदा, नागी पंचायत सचिव सुनीता देवी, सुनील कर्ण व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-three-arrested-involved-in-theft-incident-in-jewelry-shop/">यह

भी पढ़ें : कसमार : ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात में शामिल तीन गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही