Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: कोल इंडिया ST/SC इम्पलाइज एसोसिएशन का 22वां सम्मेलन, दलित उत्थान पर जोर

Advertisement
Advertisement
Bermo: कोल इंडिया एससी/एसटी इम्पलाइज एसोसिएशन सीसीएल सिस्टा का 22वां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन करगली में हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व सीजीएम(एमपीआईआर) कोल इंडिया एवं सिस्टा के राष्ट्रीय संस्थापक आरएस राम मौजूद थे. विशिष्ठ अतिथि महाप्रबंधक ढोरी मनोज कुमार अग्रवाल और पूर्व कथारा जीएम राजमुनी राम भी मौजूद रहे. सम्मेलन की शुरूआत बाबा साहेब अबंडेकर और भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए की गई. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-draupadi-murmu-set-to-become-president-shivshankar-oraon/">चाईबासा

: द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय : शिवशंकर उरांव

सिस्टा के कारवां को आगे बढाएं- आरएस राम

इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संस्थापक आरएस राम ने कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि सिस्टा के कारवां को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि साल 1991 में सिस्टा के गठन के बाद सीजीएम रहते हुए भी पूरा समय दलितोत्थान में दिया. उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य है कि कोल इंडिया के सभी सिस्टा के भाइयों को एक सूत्र में बांधा जा सके. इसमें बड़ी कामयाबी मिली है. क्योंकि आज सीआईएल की सभी अनुषांगी इकाइयों में संगठन का अपना वजूद है. उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में सिस्टा के जरिए पदोन्नति में आरक्षण दिलाई गई. सभी कंपनियों में रोस्टर बनवाया एवं बैकलॉग के पदों को भरवाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/tttt-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

नशा से बचने की सलाह

उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए संपूर्ण दलित समुदाय का आह्वान किया. उन्होंने नशाखोरी को समाज का दुश्मन बताया. उन्होंने निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग की. इस मौके पर ढोरी क्षेत्र के एसओपी प्रतुल कुमार, एएसओ सीताराम यूके, राम अवध राम, भोला दिगार, डीबी मांझी, कृष्ण कुमार, भोला भारती, नागेश्वर भारती, बसंत राम, जसवंत कुमार, सीसीएल कर्मियों के साथ- साथ बड़ी तादाद में महिलाएं और पुरूष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-jpsc-jssc-preparation-will-be-done-for-free-classes-from-august-1/">बोकारो:

मुफ्त में कराई जाएगी JPSC-JSSC की तैयारी, 1 अगस्त से क्लास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही